नगर निगम में एससी का कोटा घटाने की तैयारी, कांग्रेस ने अधिकारों का बताया हनन

Edited By Deepak Kumar, Updated: 19 Dec, 2024 07:43 PM

preparations to reduce sc quota in haryana municipal corporation election

पानीपत समेत प्रदेश की नगर निगमों में नई वार्डबंदी के दौरान एससी का कोटा कम करने की तैयारी चल रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने इसको अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों का हनन बताया है।

हरियाणा डेस्कः पानीपत समेत प्रदेश की नगर निगमों में नई वार्डबंदी के दौरान एससी (अनुसूचित जाति) का कोटा कम करने की तैयारी चल रही है। कई नगर निगम में पिछले चुनाव से कोटा आधा किया जा रहा है तो कई में एक से दो वार्ड कम किए जा रहे हैं। वहीं, एससी का दबे पांव कोटा कम करने पर समाज के लोगों में भी चिंता बनी हुई है। दूसरी ओर कांग्रेस ने इसको अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों का हनन बताया है।

गौर रहे कि नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका में चुनाव प्रस्तावित हैं। कई निकाय में पिछली जनवरी और उससे भी पहले के चुनाव प्रस्तावित हैं। यहां चुनाव को लेकर वार्डबंदी की जा रही है। इस बार वार्डबंदी में अनुसूचित जाति के आरक्षण में कुछ बदलाव किया जा रहा है। पानीपत नगर निगम के अधिकारियों ने 28 वार्डों की वार्डबंदी एडहॉक कमेटी के सामने गत दिनों रखी थी। एडहॉक कमेटी ने इसको मानने से इनकार कर दिया था। इसमें कुछ संशोधन किया जाने लगा। इसके बाद पार्षदों ने नेताओं से मिलकर अपने वार्डों में बदलाव करने की मांग की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के बीच इसको लेकर बैठक भी की। अब वार्डबंदी नए सिरे से बनाई जा रही है, जिसमें एससी का कोटा कुछ कम किया जा रहा है।

जनसंख्या बढ़ी पर घट रहा कोटा

2013 में एससी के 4 और बीसी के 2 वार्ड थे। उस समय 16.66 प्रतिशत कोटा एसपी वर्ग को मिला था। 2018 में एससी का कोटा बढ़ाया। उस समय एससी के 5 और बीसी के 2 वार्ड थे। 2018 में एससी का कोटा 19.23 प्रतिशत था। 2024 में एससी का कोटा घटाकर 3 वार्ड किया जा रहा है, जबकि बीसी वार्डों की संख्या 2 से बढ़ाकर 5 की जा रही है। ऐसे में एससी के वार्ड निर्धारण में 2011 की जनगणना को आधार बना रहे हैं, जबकि बीसी के वार्ड निर्धारण में अक्तूबर 2023 में फैमिली आईडी के आधार पर कोटा निर्धारित किया जा रहा है।  

अनुसूचित जाति के लोगों का कोटा कम करना ठीक नहींः अशोक अरोड़ा

थानेसर कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम की वार्डबंदी के दौरान अनुसूचित जाति के लोगों का कोटा कम करना ठीक नहीं है। लोगों को अपनी आवाज उठाने के लिए आगे आना चाहिए। वे इसका बारीकी से अध्ययन करेंगे और जरूरी आवाज उठाएंगे। 

 नई वार्डबंदी बनाई जा रही हैः आयुक्त

पानीपत नगर निगम के आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि नई वार्डबंदी बनाई जा रही है। पहले 28 वार्ड बनाए गए थे। अब यहां 26 वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें एससी और बीसी के वार्डों की संख्या निर्धारित करने के लिए एक की मापदंड रखा जाएगा। यह सब नियमानुसार किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!