बीजेपी के 8 साल के कार्यकाल में गरीबी 12% घटी है: रतन लाल कटारिया

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 25 Nov, 2022 10:40 PM

poverty has decreased by 12 in bjp s 8 years ratan lal kataria

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व अंबाला लोकसभा सांसद  रतनलाल कटारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किमोदी जी के 8 साल के कार्यकाल में भारत की गरीबी 12% से अधिक घटी है।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व अंबाला लोकसभा सांसद  रतनलाल कटारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा किमोदी जी के 8 साल के कार्यकाल में भारत की गरीबी 12% से अधिक घटी है। कांग्रेस की सरकार में जहां देश में गरीबी 22% से अधिक थी, वहीं आज 10% से नीचे आ गई है। साथ ही भारत में अत्यंत गरीबी की दर भी 1% से नीचे 0.8% पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा को नीचे तक पहुंचाने वाले महत्वपूर्ण उपकरण हैं। त्रिदेव सम्मेलन में बूथ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कटारिया ने कहा कि सत्ता का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है, बूथ हमारी असली ताकत है, बूथ शक्ति का स्त्रोत है, बूथ मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी। इसलिए  हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल बेमिसाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। हम अपनी नीतियों और योजनाओं को सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बनाएं। समाज के सभी वर्गों तक उसको पहुंचाने का काम करें। गांव, गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पीड़ित, आदिवासी, महिला और युवाओं तक हमें पहुंचना है और उनका सशक्तिकरण करना है।
 

 
कटारिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास और सरकार की जन हितैषी नीतियों के कारण भारत की पिछले 8 वर्षों की यात्रा हर स्तर पर अद्भुत उपलब्धियों, व्यापक परिवर्तनों एवं अविस्मरणीय कार्यों से भरी हुई है। आज भारत जबरदस्त आत्मविश्वास से भरकर वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में उभरा है। चाहे वह कोविड-19 वैश्विक महामारी का दौर हो, किसी भी देश पर कोई प्राकृतिक आपदा हो या कहीं युद्ध ही हो रहा हो, भारत हर देश के साथ उसके संकटकाल में कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। जिस प्रकार से भारत ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अन्य देशों की सहायता की उस की सर्वत्र भूरी-भूरी प्रशंसा हुई है। मेड इन इंडिया टीके कई देशों के लिए वरदान सिद्ध हुए हैं और यहां तक कि इस दौर में अमेरिका जैसे विकसित देश को भी समय पर दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। आज जब पूरा विश्व इस महामारी के साये से बाहर निकलने के लिए प्रयासरत है, भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7% विकास दर प्राप्त कर विश्व की सबसे तेज गति की प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही उसने भारी मात्रा में विदेशी निवेश अपनी और आकर्षित किया है तथा निर्यात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज भारत का निर्यात 700 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है। यह सब आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत उठाए गए कदमों के परिणाम है, जिससे हर चुनौती को अवसर में परिवर्तित किया जा सका है। 
 
 
उन्होंने कहा कांग्रेस नीत यूपीए के कुशासन, भ्रष्टाचार, घपलों एवं घोटालों को देश आज भी भुला नहीं है। यह वह दौर था जब हर दिन कोई ना कोई घोटाला समाचार पत्रों की सुर्खियां बना रहता था और "पॉलिसी पैरालिसिस" जैसे शब्द सरकार के शब्दकोश की पहचान बन गए थे। एक दिशाहीन एवं नेतृत्वविहीन सरकार केंद्र में थी। पूरे देश में निराशा एवं हताशा का वातावरण था, ऐसे समय में पूरे देश में श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में जनादेश दिया। आज 8 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने नित नई ऊंचाइयों को छुआ है। देश सुशासन एवं विकास के रास्ते पर "पॉलिटिक्स आफ परफॉर्मेंस" के नए मानदंडों को स्थापित कर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का संकल्प सिद्ध हो रहा है तथा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सब का प्रयास" का मंत्र हर किसी को राष्ट्रीय पुननिर्माण में योगदान करने को प्रेरित कर रहा है। पूरे देश ने एक बड़ी करवट ली है। प्रदेश दर प्रदेश भाजपा को जनादेश मिला है।
    

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!