लॉकडाउन की उल्लंघना कर खाेल रहा था रेस्टोरेंट, संचालक पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Jun, 2020 12:50 AM

police filed a case for violating lockdown on restaurants

लॉकडाउन में नियमाें की उल्लंघना करते हुए एक रेस्टोरेंट काे संचालक ने खाे रखा था। इसकी सूचना पुलिस काे मिली, जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस को सुचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में नियम की...

टोहाना (सुशील): लॉकडाउन में नियमाें की उल्लंघना करते हुए एक रेस्टोरेंट काे संचालक ने खाेल रखा था। इसकी सूचना पुलिस काे मिली, जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस को सुचना मिली थी कि रेस्टोरेंट में नियम की उल्लंघना करते हुए कोई कार्य चल रहा है।  

इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे रोड पर सिटी हार्ट के नाम से रेस्टोरेंट है, जिसके बारे में पुलिस को सुचना मिली की वहां पर लॉकडाउन की उल्लंघना मामले में कोई व्यवसायिक गतिविधि नियम के विरूद्ध चल रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर चेक किया तो मौके पाया गया कि मालिक दयानन्द पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट को खोल कर बैठे थे। जब पुलिस टीम ने उनसे इसके बारे में पुछा कि लॉकडाउन की उल्लंघना में आप क्यों रेस्टोरेंट को इस समय खोल कर बैठे है। ताे जवाब में दयानंद ने कहा कि यह मेरी प्राेपेटी है, मैं कभी भी यहां बैठ सकता हूं। पुलिस के अनुसार यह लॉकडाउन के नियम के विरूद्ध है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!