गोहाना में दूधिए की हत्या का मामला: पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेंद्र को किया गिरफ्तार, 20 हजार का रखा था इनाम

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 24 Aug, 2024 05:23 PM

police arrested the main accused in the milkman s murder case

गोहाना स्पेशल स्टाफ पुलिस को पिछले महीने दूधिए की गोलियां मार कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी 20 हजार के ईनामी बदमाश देवेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गांव शामडी के रहने वाले जयपाल दूधिए की 11 जुलाई को रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे गांव...

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना स्पेशल स्टाफ पुलिस को पिछले महीने दूधिए की गोलियां मार कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी 20 हजार के ईनामी बदमाश देवेंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गांव शामडी के रहने वाले जयपाल दूधिए की 11 जुलाई को रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे गांव सैनीपुरा के पास चार लोगों ने उसे घेर कर गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।

मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने दो दिन बाद हत्या में शामिल तीन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी देवेंद्र गांव शामडी फरार चल रहा था। पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी देवेंद्र को कोर्ट में पेश छे दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है पुलिस ने हत्या के पीछे हत्या का बदला लेने का कारण बताया है। दरअसल मृतक जयपाल के बेटे ने आरोपी देवेंद्र के पिता की उसकी हत्या के एक साल पहले गोली मार कर हत्या कर दी थी। देवेंद्र ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए जयपाल की अपने साथियों के साथ हत्या की थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!