रैली में जा रहे आढ़तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरियाणा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2020 10:51 AM

police arrested the adherents going to the rally

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित होने वाली महारैली में सिरसा के आढ़तियों और मज़दूरों को नहीं जाने दिया गया। आज सुबह ही सिरसा पुलिस ने नाकेबंदी कर आढ़तियों और मज़दूरों को मंडी में ही रोक लिया गया। महारैली में नहीं जाने दे जाने को लेकर ...

सिरसा(सतनाम):  हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित होने वाली महारैली में सिरसा के आढ़तियों और मज़दूरों को नहीं जाने दिया गया। आज सुबह ही सिरसा पुलिस ने नाकेबंदी कर आढ़तियों और मज़दूरों को मंडी में ही रोक लिया गया। महारैली में नहीं जाने दे जाने को लेकर  आढ़तियों और मज़दूरों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ अनाज मंडी में ही जमकर नारेबाजी की साथ ही साथ आढ़तियों और मज़दूरों ने अपनी गिरफ्तारी देकर रोष भी जताया। आढ़तियों ने हरियाणा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। 

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह सरकारिया ने बताया कि आज किसानों और मज़दूरों और आढ़तियों के मुद्दों को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पीपली में महारैली रखी गई थी जिसमें हरियाणा के हजारों आढ़तियों किसानों और मज़दूरों ने इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलना था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर आधारित तीन अध्यादेशो को लागू करने के बाद आढ़तियों और मज़दूरों , किसानों का रिश्ता खत्म हो जाएगा जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपने विचार रखने के लिए अपनी बातों को रखने के लिए महारैली में जाना था लेकिन सिरसा पुलिस ने उन्हें अनाज मंडी से पिपली   महारैली में नहीं जाने दिया आज उन्होंने अपने साथियों सहित गिरफ्तारियां भी दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!