मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ केस, 8 गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Aug, 2026 11:03 PM

police arrested congress 7 workers who breached the cm haryana security

शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और काफिला रोकने की कोशिश करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और काफिला रोकने की कोशिश करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने शहरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव को भी आरोपी बनाया है,हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कष्ट निवारण समिति की बैठक और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल होने के बाद सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी हॉल से सेक्टर-56 स्थित गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में जा रहे थे। तभी ऑफिसर कॉलोनी की तरफ से एकदम कांग्रेस के शहरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव की अगुवाई में शहर में जलभराव, सीवरेज जाम, खस्ताहाल सड़कों और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की अव्यवस्थाओं से नाराज होकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अचानक आकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने अचानक सड़क पर आकर काफिले का रास्ता रोकने की कोशिश की, जिससे अचानक अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।

 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को रोकने व समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी नहीं माने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी को सड़क से हटाकर साइड में किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी तीखी झड़प हुई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वीआईपी सुरक्षा में गंभीर सेंध और सरकारी काम में रुकावट डालने पर थाना सिविल लाइंस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 121(1), 126(2), 191(2), 190, 221, 132, 285 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तुरंत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानेसर से कांग्रेस की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ने वाले नीरज यादव, शिव , निखिल, अनुज, हरकेश , अमन और राजीव यादव व हरेंद्र के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!