Edited By Mohammad Kumail, Updated: 19 Sep, 2023 04:25 PM
कौशल रोजगार को भंग करवाने सहित अनेक मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाईकर्मी फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। सफाई कर्मियों ने दादरी में उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन करते हड़ताल की चेतावनी दी है...
चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : कौशल रोजगार को भंग करवाने सहित अनेक मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाईकर्मी फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। सफाई कर्मियों ने दादरी में उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन करते हड़ताल की चेतावनी दी है। ऐसे में अब त्यौहार के सीजन में इनके हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था गड़बड़ा सकती है और कूड़े के ढेर लग सकतें हैं। सफाई कर्मी 15 सितंबर को आगामी आंदोलन, हड़ताल को लेकर रणनीति बनाएंगे, वहीं 25 सितंबर से भूख हड़ताल शुरू करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
बता दें कि नगर परिषद कर्मचारी संघ द्वारा सरकार को पहले की चेताते हुए प्रदर्शन व हड़ताल का अल्टीमेटम दिया गया था। उनकी कौशल रोजगार निगम को भंग करवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अनेक मांगे हैं। जिसको लेकर संघ के प्रधान सुरज कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने नप कार्यालय परिसर में उल्टी झाड़े के साथ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे और त्याहौर के सीजन पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग जाएंगे। जिसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सुरज कुमार ने सरकार को सीधे रूप से अल्टीमेटम देते हुए आर-पार की लड़ाई लडने की बात कही है। उन्होंने कहा कि दूसरे विभागों के साथ हड़ताल जारी रखेंगे और मांगे पूरी होने तक लड़ाई लड़ेंगे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)