11 गांवों के लोग कर रहे हैं इस गैस प्लांट का विरोध, महापंचायत कर प्रशासन को दी सख्त चेतावनी, ये है बड़ी वजह

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jun, 2025 04:12 PM

people of 11 villages are opposing this gas plant

झज्जर के गांव गोरिया में प्रस्तावित गैस प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंचता जा रहा है। बुधवार को कोसली खंड और झज्जर जिले की सीमा से सटे क्षेत्रों के 11 गांवों के ग्रामीणों ने एक महापंचायत का आयोजन किया

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : झज्जर के गांव गोरिया में प्रस्तावित इथेनॉल गैस प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंचता जा रहा है। बुधवार को कोसली खंड और झज्जर जिले की सीमा से सटे क्षेत्रों के 11 गांवों के ग्रामीणों ने एक महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा और किसान नेता एकत्र हुए। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने जल्द इस परियोजना को रद्द नहीं किया, तो ग्रामीण बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन की राह पर उतरेंगे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह केवल जमीन के स्वामित्व का मामला नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के भविष्य, पर्यावरण और किसानों की आजीविका का भी सवाल है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस परियोजना को थोपने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इससे जुड़े गांवों से न तो सहमति ली गई और न ही कोई जनसुनवाई की गई। उनका कहना है कि प्लांट लगने से दर्जनों गांवों की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे क्षेत्र के लोगो की सेहत और जीवनशैली पर गंभीर असर पड़ेगा।

PunjabKesari

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी

पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल झज्जर उपायुक्त से मिलकर ग्रामीणों की आपत्ति और विरोध से अवगत कराएगा। प्रशासन से मिलने के लिए समय भी तय कर लिया गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे शांतिपूर्ण विरोध की बजाय उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। पंचायत में बुजुर्गों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक ने एकजुटता दिखाते हुए साफ किया कि वे अपनी जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!