होडल में लक्ष्मी नारायण मंदिर पर सैकड़ों लोगों ने बोला धावा, चंदे का पैसा लूटने व मारपीट का आरोप

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Jul, 2025 06:14 PM

people attacked the laxmi narayan temple priests in sheshasai village hodal

होडल के गांव शेखसाई में भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर पर सैंकड़ों लोगों ने अचानक धावा बोल दिया और दान पेटी को लूटी और मंदिर के पुजारी व सेवादार महिलाओं के साथ मारपीट भी की।

होडल (हरिओम) : होडल के गांव शेखसाई में भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर पर गांव बांसवा के सैंकड़ों लोगों ने अचानक धावा बोल दिया और दान पात्र का ताला तोड़कर दान पेटी को लूटी और मंदिर के पुजारी व सेवादार महिलाओं के साथ मारपीट भी की। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari

पुजारी हरीराम का कहना है कि, गांव बांसवा के रहने वाले अजीत बॉबी ने अपने गांव के सैंकड़ों लोगों को इकट्ठा कर मंदिर के दान पात्र से पैसे निकालने की कोशिश की, और इस दौरान जब उन्होंने चंदे का पैसा लूटने का विरोध किया तो मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। पुजारी ने यह भी बताया कि गांव बांसवा के लोगों ने मार्च महीने में भी मंदिर पर कब्जे की कोशिश की थी, लेकिन जिला प्रशासन ने कब्जे को विफल कर दिया था। 

PunjabKesari

 

मंदिर के पुजारी और सेवादार महिलाओं के साथ मारपीट का ये सिलसिला पूरे 2 घंटों तक चला। पुजारी ने कहा कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पुजारियों और महिलाओं के साथ मारपीट की गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले को लेकर हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर दिया जायेगा। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुए इस बवाल की सूचना मिलने पर होडल और हसनपुर थाना के प्रभारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला, लेकिन बावजूद इसके तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गांव बांसवा के लोगों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं है, लेकिन पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है, अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या कुछ सच्चाई सामने आती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!