एक साथ 3 डॉक्टर गए छुट्टी पर, 540 मरीजों को नहीं मिला इलाज

Edited By Isha, Updated: 31 Oct, 2019 02:02 PM

patients could not get treatment due to doctor on leave in civil hospital

सिविल अस्पताल में बुधवार को 3 डाक्टर छुट्टी पर रहे। इस कारण करीब 540 मरीजों को इलाज भी नहीं मिला। बुधवार को महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन और स्किन रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे....

पानीपत (अनुज) : सिविल अस्पताल में बुधवार को 3 डाक्टर छुट्टी पर रहे। इस कारण करीब 540 मरीजों को इलाज भी नहीं मिला। बुधवार को महिला रोग विशेषज्ञ, सर्जन और स्किन रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे। वहीं लगभग 650 मरीजों को इलाज मिला भी है। मौसम में बदलाव के कारण लगभग सभी ओ.पी.डी. बढ़ गई हैं। वहीं स्मॉग का सीधा और सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों पर पड़ रहा है। वहीं लोगों की आंखों में जलन भी हो रही है।

स्किन रोग विशेषज्ञ डा. राघवेंद्र 3 नवम्बर तक छुट्टी पर हैं, यानी वो 4 को ओ.पी.डी. में बैठकर मरीजों का इलाज करेंगे। स्किन ओ.पी.डी. रोजाना इस समय 280 से ऊपर हो रही है। लेकिन 3 तक मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा। फिजिशियन डा. जितेंद्र त्यागी ने बताया कि वातावरण में स्मॉग छाए रहने के कारण लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्मॉग का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर पड़ा है। सिविल अस्पताल में सांस के मरीजों में इजाफा देखने को मिला है। यह दीपावली पर हुए पटाखों के प्रदूषण से हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!