Edited By Gourav Chouhan, Updated: 25 Feb, 2023 01:39 PM

जिला मुख्यालय पर स्थित सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है...
जींद (अमनदीप पिलानिया) : जिला मुख्यालय पर स्थित सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा लेने के लिए प्राईवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में रखी अल्ट्रासाउंड की मशीन कमरे में धूल फांक रही है। इसका परिणाम सीधे तौर पर आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद पिछले 6 साल से खाली है। हॉस्पिटल में नई बिल्डिंग के कमरा नंबर 28 में 16 लाख रुपए के कीमत की अल्ट्रासाउंड मशीन जस की तस पड़ी हुई है। लोग प्राइवेट अस्पतालों में 600 से 700 रुपए खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाने पर मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि मशीन कंडम होती जा रही है और इसका परिणाम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक साल पहले एक रेडियोलॉजिस्ट मिला था लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया, जिसके बाद लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। बता दें कि जिले में हर महीने ढाई हजार से ज्यादा अल्ट्रासाउंड होते हैं। इनमें ज्यादा गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड शामिल है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)