पानीपत : देसी शराब पीने से 5 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Nov, 2020 12:25 PM

panipat 5 dead due to drinking liquor one is in critical condition

पानीपत जिले के गांव धनसोली में देसी शराब पीने से एक ही गांव के 5 लोगों की मौत व एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया देसी शराब के सेवन के बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल ....

पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले के गांव धनसोली में देसी शराब पीने से एक ही गांव के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि देसी शराब के सेवन के बाद इनकी तबीयत बिगड़ी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद इनकी मौत हुई। गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। वहीं से शराब खरीद कर पी रहे थे।

बता दें कि सोनीपत में भी 3 दिन में 27 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि शराब पीने से मौत हुई है। पुलिस ने छापेमारी कर अभी तक 9 शराब की बोतलें बरामद की हैं।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!