युवक पर जैसे ही दर्ज हुआ केस, युवती ने थाने में निगला जहरीला पदार्थ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Oct, 2017 05:41 PM

panchkula suicide poison

महिला थाने में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती रामगढ़ की रहने वाली...

पंचकूला (चंदन): महिला थाने में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती रामगढ़ की रहने वाली है। आरोपी युवक भी रामगढ़ का रहने वाला है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुराचार करता रहा। युवती ने उसको कई बार शादी के लिए कहा लेकिन वह मना करता रहा।

गत दोपहर युवती शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। थाने में युवती के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर जैसे ही मामला दर्ज किया, उसके तुरंत बाद ही युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस कर्मियों ने उसे पंचकूला सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जांच एस.आई. अधिकारी गीता ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!