मौसम ने बदली एक बार फिर से करवट, बेमौसम बरसात के पानी में भीगी धान की फसल...अन्नदाता परेशान

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2024 11:56 AM

paddy crop soaked in unseasonal rain water farmers worried

क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। बुधवार की रात्रि से रिमझिम बारिश का जो दौर प्रारंभ हुआ और वीरवार को भी जारी रहा। हालांकि वीरवार को रुक-रुककर बारिश होते रही।  रिमझिम बारिश से जहां तापमान में गिरावट हुई।

टोहाना: क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। बुधवार की रात्रि से रिमझिम बारिश का जो दौर प्रारंभ हुआ और वीरवार को भी जारी रहा। हालांकि वीरवार को रुक-रुककर बारिश होते रही।  रिमझिम बारिश से जहां तापमान में गिरावट हुई। वहीं वातावरण में ठंडक घुलने से शीतलहर का भी एहसास हुआ। इधर बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। जब धान काटने का समय आया, तब धान की फसल पानी में भीग गई। काफी जगह धान गिर चुका है जिससे धान की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। 

किसानों ने कई जगह अगेती धान की फसल की कटाई शुरू करनी थी। इसमें से कुछेक किसानों ने एक दिन बाद मशीनों से धान की मिसाई करनी थी, लेकिन सभी किसानों की धान अभी भी खेतों में पड़ी हुई है। बेमौसम बारिश होने से खेतों में रखी धान की फसल पूरी तरह से भीग गई है। 

धान में अब नमी आना प्रारंभ हो गई है, जिससे उसकी गुणवत्ता खराब होगी। फसल को नुक्सान होने की संभावना अधिक बनी हुई है, जिसके कारण किसान चिंतित है।  वन्य जीवरक्षक नवजोत सिंह ढिल्लों का कहना है कि बरसात होने के बाद अब किसानों को मौसम के खुलने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, ताकि बरसात में भीगी फसल सूख सके व मौसम के खुलने से किसान धान मिसाई सहित अन्य कार्यों को अंजाम दे सकें।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!