घरौंडा की अनाज मंडी में धान आवक हुई शुरू, पहले दिन ही 150 क्विंटल धान की हुई खरीद

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 25 Sep, 2023 07:34 PM

paddy arrival started in gharaunda grain market

सरकार के निर्देश अनुसार पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। खरीद के लिए तीन एजेंसियों की नियुक्ति की गई है, जो धान की खरीद का कार्य करेंगी। पहले दिन फूड एंड सप्लाई एजेंसी द्वारा धान की खरीद की गई। जिसमें करीब 150 क्विंटल धान ही मापदंडो को पूरा कर...

घरौंडा(विवेक राणा): सरकार के निर्देश अनुसार पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई। खरीद के लिए तीन एजेंसियों की नियुक्ति की गई है, जो धान की खरीद का कार्य करेंगी। पहले दिन फूड एंड सप्लाई एजेंसी द्वारा धान की खरीद की गई। जिसमें करीब 150 क्विंटल धान ही मापदंडो को पूरा कर सकी। हालांकि ई-खरीद के पोर्टल से निकाले जाने वाले गेटपास के प्रिंट भी सही नहीं आ पाए, जिससे अधिकारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में इसका भी समाधान निकाल लिया गया।

बता दें कि किसानों की धान खेतों में पककर तैयार हो चुकी है और एक सप्ताह पहले ही मंडी में पीआर धान की आवक शुरू हो चुकी थी। सरकारी आदेशों के अनुसार एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होनी थी, लेकिन किसानों ने जल्द से जल्द सरकारी खरीद शुरू किए जाने की मांग उठाई। जिस पर सरकार ने संज्ञान लिया और 25 सितंबर से खरीद शुरू करने के आदेश जारी कर दिए। जिसके बाद सोमवार की सुबह ही मंडी के गेट पर धान की ट्रालियां कतारों में नजर आई, लेकिन ई-खरीद पोर्टल करीब पौने 12 बजे शुरू हुआ। दूसरी बड़ी दिक्कत ई-खरीद के गेट पास को लेकर सामने आई। ई-खरीद पोर्टल से गेट पास का प्रिंट काफी फीका निकल रहा है, जबकि ई-नेम पोर्टल से गेट पास का प्रिंट सही निकल रहा है। जिससे अधिकारियों को भी थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन बाद उसका समाधान निकाल लिया गया और मंडी में ट्रालियों को एंट्री मिली। जिसके बाद मार्किट कमेटी सचिव सुंदर सिंह की अगुवाई में खरीद शुरू हुई। मंडी प्रधान विनोद जैन ने बताया कि खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन मोस्चर ज्यादा है। किसान अपनी धान को सूखा कर लाए। सुबह छह से शाम छह बजे तक गेट पास कटेंगे।

मंडी में किसानों की धान पहुंची हुई है। मोस्चर की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर इंद्र संधू ने बताया कि किसी ढेरी में 23 मोस्चर मिला है तो किसी में 29 मोस्चर पाया गया है। जो ढेरियां मापदंडो पर खरी उतरी है। उनकी खरीद की गई है, करीब 150 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं किसान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह धान लेकर मंडी में आया था, चूंकि उसकी धान सूखी थी इसलिए खरीद हो गई।

मंडी में धान की खरीद के लिए फूड एंड सप्लाई, हरियाणा वेयर हाउस व हेफेड को नियुक्त किया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर इंद्र संधू के मुताबिक, घरौंडा में 22 राइस मिल है, जो सीएमआर का काम करती है, लेकिन जिन मीलों ने 30 अप्रैल तक सीएमआर की डिलीवरी कर दी थी, उनको प्राथमिकता के आधार पर खरीद का मौका दिया गया है। जिनमें साई कृपा मील, विशाल फूड व सूर्या फूड के नाम शामिल है।

     

        (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!