शादी के दिन दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार...नहीं पहुंची बारात, जानें क्या रही वजह

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Nov, 2023 12:07 PM

on the wedding day the bride kept waiting for the groom

हाथों में मेहंदी लगाई दुल्हन सारा दिन दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। यह मामला गांव मुंडो गढ़ी का है जहां आज जिला यमुनानगर के गांव शाहपुर बेदी से एक बारात गांव मुंडी गढ़ी पहुंचनी थी।

घरौंडा (विवेक राणा) : हाथों में मेहंदी लगाई दुल्हन सारा दिन दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। यह मामला गांव मुंडो गढ़ी का है जहां आज जिला यमुनानगर के गांव शाहपुर बेदी से एक बारात गांव मुंडी गढ़ी पहुंचनी थी, लेकिन बीती देर शाम तक जब बारात गांव में नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष वालों की बेचैनियां बढ़ने लगी और उन्होंने लगातार मोबाइल पर संपर्क साधा तो जो बात दूल्हा पक्ष की तरफ से सामने आई। उसको सुनकर लड़की पक्ष के होश उड़ गए। 

PunjabKesari

दूल्हे ने रखी कार की शर्त 

बताया जा रहा है कि दूल्हे ने यह शर्त रख दी कि अगर उसे शादी में गाड़ी दी जाए तो वह बारात लेकर आ सकता है। देर शाम तक मोबाइल के माध्यम से वार्तालाप चलता रहा, लेकिन करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी बारात गांव में नहीं पहुंची थी। जैसे ही इस खबर की सूचना गांव के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लड़की के पिता के घर पहुंचने लगे और लड़की के पिता को आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। 

3 साल पहले हुआ था रिश्ता 

परिजनों का आरोप है कि दहेज के चलते दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे। गांव मुंडो गढ़ी के रहने वाले गफ्फार के भतीजे आजम ने बताया कि उनकी उसकी चेचरी बहन की शादी यमुनानगर के शाहपुर बेदी गांव में रिश्ता हुआ था। रिश्ता लगभग तीन साल पहले हुआ था। दूल्हा पक्ष ने बाइक की मांग की थी जोकि दीपावली पर दी थी। इसी के साथ दूल्हा पक्ष को पांच लाख रूपये भी दिए थे। जिसके उन्होंने मकान बना लिए थे। रविवार को गांव में बारात आनी थी, लेकिन दहेज़ के चलते बारात नहीं पहुंची। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही डायल 112 गांव में पहुंची  और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!