रेवाड़ी में नई नवेली दुल्हन लापता, 15 दिन पहले हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Dec, 2023 10:30 AM

newlywed bride missing in rewari married 15 days ago

रेवाड़ी जिले में नई-नवेली दुल्हन के लापता होने का मामला सामने आया। दुल्हन अपने मायके आई थी और सहेली के साथ बाजार गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी।

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले में नई-नवेली दुल्हन के लापता होने का मामला सामने आया। दुल्हन अपने मायके आई थी और सहेली के साथ बाजार गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

29 नवंबर को हुई थी शादी 

जानकारी के मुताबिक कोसली कस्बा के एक गांव निवासी युवती रजनेश की पिछले महीने 29 नवंबर को महेंद्रगढ़ जिले के युवक के साथ शादी हुई थी। 13 दिसंबर को लड़की अपने मायके कोसली कस्बा में आई थी। वीरवार को वह घर से मार्केट में अपने कपड़ों की सिलाई का हिसाब करने की बात कहकर निकली थी।

बताया जा रहा है कि लड़की की मां ने कॉल कर बात की। तब लड़की ने बताया कि वह कोसली मार्केट में अपने सहेली के साथ आई हुई है। कुछ देर बाद वापस घर आ जाएगी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं आई तो परिजनों ने फिर से उसके फोन पर कॉल की, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों ने रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई है। 


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!