नवनिर्वाचित सांसद सुनिता दुग्गल ने की पहली प्रेस कांफ्रेस, कई मुद्दों को बताया अहम

Edited By Naveen Dalal, Updated: 04 Jun, 2019 03:56 PM

newly elected mp sunita duggal s first press conference

लोकसभा चुनाव में सिरसा संसदीय सीट से विजय हुई सुनीता दुग्गल आज चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता...

सिरसा(सतनाम सिंह): लोकसभा चुनाव में सिरसा संसदीय सीट से विजय हुई सुनीता दुग्गल आज चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रेस वार्ता को सम्बोधित करने पहुंचे। सुनीता दुग्गल ने कहा की इस इलाके में नशे की सबसे ज्यादा समस्या है, मेरी पहली प्राथमिकता नशे को दूर करने की होगी। इसके लिए वो एक योजना बना रही है ताकि इस इलाके से नशा ख़त्म हो सके। सुनीता दुग्गल ने कहा की लोकसभा चुनाव में भाजपा सिरसा संसदीय सीट की 9 विधानसभाओं पर जीती थी ऐसा ही अब विधानसभा चुनाव में भी होगा।

दुग्गल ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने यहाँ की जनता से कुछ वायदे किये थे जिनमें इस इलाके में नशे की बढ़ती समस्या का मुद्दा अहम था। जिसको लेकर उन्होंने योजना बनाई है, जिस पर जल्द काम शुरू होगा। सुनीता दुग्गल ने कहा की नशे के खात्मे के लिए केंद्र सरकार की मदद की भी जो जरुरत पड़ी तो वो भी ली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!