नए साल का जश्न पड़ेगा फीका, नहीं मिलेगी कोहरे से राहत! हरियाणा में कोल्ड डे की चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Dec, 2023 10:58 AM

new year celebrations will fade away there will be no respite from fog

देश के उत्तरी राज्यों में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल है। यहां कोहरे को लेकर रैड अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब में शनिवार को रेड अलर्ट के साथ कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसमें घने से घना कोहरा छाने के साथ ठंड ज्यादा होगी। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप कम है। दिन के समय हवा चलने के कारण ठंड भी अधिक रही।

PunjabKesari

हरियाणा में घने से घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को भी रेड अलर्ट जारी कर घने से घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। ठंड के चलते शुक्रवार को धूप कम खिली। मौसम विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट के साथ ही रविवार को ऑरेंज अलर्ट और एक व दो जनवरी को घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। नए साल पर कोहरा जश्न को खराब कर सकता है। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से वाहन चालकों से कोहरे में आराम से वाहन चलाने का आह्वान किया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!