मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाला पड़ोसी दोषी करार

Edited By Isha, Updated: 17 May, 2022 10:25 AM

neighbor guilty of molesting innocent

किला थानाक्षेत्र में पड़ोसी के घर खेलने गई तीन वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को सोमवार को अदालत ने दोषी करार दिया। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश की पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई

पानीपत: किला थानाक्षेत्र में पड़ोसी के घर खेलने गई तीन वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को सोमवार को अदालत ने दोषी करार दिया। अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश की पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया। मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।

गौरतलब है कि बच्ची का मेडिकल नहीं कराया गया था। कोर्ट ने बच्ची और उसकी मां के बयान के आधार पर आरोपी को दोषी करार दिया है। आरोपी ने बेटी के साथ बुरी तरह से छेड़छाड़ की। बेटी रोती हुई उसके पास पहुंची और आप बीती बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 6, 18 पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार किया और घटनास्थल की निशानदेही कराने के बाद उसे जेल भेज दिया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!