बलाली की छोरी बनी कुश्ती की नई विश्व विजेता, चैंपियनशिप जीत Vinesh Phogat को गोल्ड किया समर्पित

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Aug, 2024 04:21 PM

neha sangwan dedicated gold medal to vinesh after win wrestling championship

ओलंपियन विनेश फोगाट के गांव गांव बलाली निवासी नेहा सांगवान ने अंडर -17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नई विश्व विजेता बन गई हैं। नेहा ने जॉर्डन की राजधानी अमाम में

चरखी दादरी(पुनीत श्योराण): ओलंपियन विनेश फोगाट के गांव गांव बलाली निवासी नेहा सांगवान ने अंडर -17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नई विश्व विजेता बन गई हैं। नेहा ने जॉर्डन की राजधानी अमाम में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। उनकी इस उपलब्धि से उनके गांव सहित जिले व देश के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने खिलाड़ी को उनकी जीत की बधाई दी है। नेहा की मां ने बेटी के घर लौटने पर चूरमा खिलाने की बात कही है। वहीं परिजनों ने कहा कि बेटी नेहा का 2028 में ओलंपिक में गोल्ड का टारगेट रहेगा।

PunjabKesari

बता दें कि चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी नेहा सांगवान ने जॉर्डन की राजधानी अमाम में आयोजित अंडर-17 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में जापान की खिलाड़ी पर शानदार जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला। उनकी इस खेल उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने खिलाड़ी को जीत की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। आपको यहां ये भी बता दे कि नेहा सांगवान महिला कुश्ती के लिए जाना जाने वाले गीता, बबीता व विनेश फोगाट के गांव बलाली से हैं और खेल प्रेमियों को इनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

PunjabKesari

विश्व चैंपियनशीप का खिताब विनेश दीदी सहित महिला पहलानों को समर्पित

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद नेहा सांगवान ने विश्व चैपियनशीप का खिताब विनेश फोगाट सहित महिला पहलवानों को समर्पित करने की बात कही है। पिता अमित सांगवान ने कहा कि नेहा के कोच सज्जन सिंह मंदोला की बात हुई थी, जिसमें नेहा ने विनेश को खिताब समर्पित करने की बात कही है। विनेश फोगाट के गांव बलाली में हुए सम्मान समारोह के दौरान भी विनेश ने नेहा सांगवान को नोटों की मालाएं पहनाकर विश्व विजेता का खिताब जीतने के लिए प्रेरित किया था।

PunjabKesari

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 स्वर्ण सहित 11 पदक जीत चुकी नेहा

मात्र 17 वर्ष की उम्र में बलाली निवासी नेहा सांगवान अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 स्वर्ण सहित 11 पदक अपने नाम कर चुकी हैं। नेहा सांगवान ने 2018 में राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, 2022 में राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण, अक्तूबर 2023 में फरीदाबाद में भारत कुमारी का खिताब जीता है। वहीं 2022 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2022 में राष्ट्रीय फेडरेशन प्रतियोगिता में स्वर्ण, 2022 में राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते हैं। मार्च 2023 में सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण इसी वर्ष राष्ट्रीय ओपन चयन स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा जून 2023 में किर्गिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

PunjabKesari

बेटी को मिल रहा है मेहनत का फल

नेहा के पिता व पूर्व सरपंच अमित सांगवान व दादा करतार सिंह ने बताया कि बेटी ने बलाली बहनों से प्रेरणा लेकर मेहनत की है। जिसका लगातार फल भी मिल रहा है। नेहा ने अनेक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। बेटी को मेहनत का फल मिल रहा है, आने वाले समय में बेटी देश का नाम रोशन करेगी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!