Paris Olympics 2024: जैवलिन थ्रो में Neeraj Chopra ने जीता सिल्वर, पाकिस्तान के अरशद नदीम के नाम Gold

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Aug, 2024 10:16 AM

neeraj chopra won silver in javelin throw

हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में टोक्यो के बाद पेरिस ओलिंपिक में भी भारत के लिए मेडल जीत लिया है। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर देश को सिल्वर मेडल दिलाया। गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में टोक्यो के बाद पेरिस ओलिंपिक में भी भारत के लिए मेडल जीत लिया है। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर देश को सिल्वर मेडल दिलाया। गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता। नदीम ने फाइनल के दौरान 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर नया ओलिंपिक रिकॉर्ड भी बनाया।

PunjabKesari

बता दें कि 26 साल के नीरज ने फाइनल मुकाबले में अपने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट देते हुए 89.45 मीटर दूर जेवलिन थ्रो किया। यह उनका सीजन बेस्ट परफॉर्मेंस भी रहा। फाइनल में नीरज का मुख्य मुकाबला ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और पाकिस्तान के अरशद नदीम से ही रहा। एंडरसन पीटर्स ने तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। उधर देर रात नीरज के दूसरा ओलिंपिक मेडल जीतते ही उनके गांव खंडरा में जश्न शुरू हो गया। गांव में आतिशबाजी करने के अलावा लड्‌डू बांटे गए। पूरे गांव ने बड़ी LED स्क्रीन लगाकर नीरज का मैच लाइव देखा।

PunjabKesari

जैवलिन थ्रो का रिजल्ट –
92.97 – अरशद नदीम (पाकिस्तान)
89.45 – नीरज चोपड़ा (भारत)
88.54 – एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)
88.50 – जैकब वाडलेच (चेक रिपब्लिक)
87.72 – जूलियस येगो (केन्या)
87.40 – जूलियन वेबर (जर्मनी)
86.16 – केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)
84.58 – लस्सी एतेलाटालो (फिनलैंड)

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)



 


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!