Olympic के बाद भारत नहीं लौटे नीरज चोपड़ा, इस वजह ने सबको चौंकाया

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Aug, 2024 01:17 PM

neeraj chopra did not return to india after the olympics

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सोमवार शाम को अपनी टीम के साथ सर्जरी के लिए पेरिस से जर्मनी रवाना हो गए हैं। नीरज चोपड़ा की जर्मनी के रोम में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी होगी।

हरियाणा डेस्क : भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सोमवार शाम को अपनी टीम के साथ सर्जरी के लिए पेरिस से जर्मनी रवाना हो गए हैं। नीरज चोपड़ा की जर्मनी के रोम में ग्रोइन इंजरी की सर्जरी होगी। इसमें करीब एक महीने तक का समय लगेगा। नीरज पेरिस ओलंपिक में भी ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे थे, इसलिए वह स्वर्ण पदक से चूक गए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार विश्व भर में गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। इस बार वह वह पाकिस्तान के अरशद नदीम से पिछड़ गए थे। अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। नीरज ने यहां अपना सीजन बेस्ट थ्रो 89.45 किया था। नीरज का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है।

वहीं नीरज ने रजत पदक जीतने के बाद कहा था कि इंजरी के कारण खिलाड़ी का ध्यान उसी पर रहता है , इसलिए वह अपना बेस्ट नहीं दे पाता। वह जल्द इलाज कराकर वापस मैदान पर लौटेंगे। नीरज ने ग्रोइन में इंजरी होने के कारण ओलंपिक से पहले होने वाली पेरिस डायमंड लीग से भी अपना नाम वापस ले लिया था। अब नीरज जर्मनी में सर्जरी होने के बाद ही भारत लौटेंगे। इसलिए पानीपत वासियों को अभी नीरज के लिए इंतजार करना होगा। गांव खंदरा के लोग बेसब्री से नीरज के आने का इंतजार कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!