सीएम सैनी की पत्नी सुमन सैनी बनी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष, 10 साल से खाली था पद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Dec, 2024 03:25 PM

nayab saini wife suman saini became state child welfare council vice president

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): 10 साल के बाद हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को अपना उपाध्यक्ष मिल गया है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

 बता दें यह पद सीएम की पत्नी के नाम रिर्जव रहता है। मगर 10 साल से यह पद खाली था। पूर्व सीएम मनोहर लाल अविवाहित थे। इस कारण परिषद उपाध्यक्ष पद को खाली रखा गया। इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष और बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष दोनों का पद संभाल चुकी हैं।

सुमन सैनी भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। सुमन सैनी जल्द ही बाल कल्याण परिषद में पद को ग्रहण करेंगी। हरियाणा बाल कल्याण परिषद के प्रेसिडेंट राज्यपाल बंडारू दत्तारेय हैं और डॉ. सुषमा गुप्ता इसकी सेक्रेटरी हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सदस्यों के पास मजिस्ट्रेट जैसी पावर होती है
 
बाल कल्याण समिति का कार्य

बाल कल्याण समिति किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत गठित एक स्वायत्त संस्था है, जिसका उद्देश्य उन बच्चों से संबंधित शिकायतों को संभालना और उनका समाधान करना है, जो या तो त्याग दिए गए हैं, अनाथ हैं, माता-पिता द्वारा स्वेच्छा से छोड़ दिए गए हैं, या खो गए हैं, इनके विकास, सुरक्षा, उपचार, विकास और पुनर्वास से संबंधित मुद्दों पर देखभाल की जाती है।

राजनीति में भी सक्रिय हैं सुमन सैनी

सुमन सैनी राजनीति में भी एक्टिव हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव के साथ करनाल उपचुनाव में उन्होंने अपने पति नायब सैनी और करनाल लोकसभा में मनोहर लाल के लिए भी प्रचार किया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा और नारायणगढ़ विधानसभा में भी प्रचार किया था। वह हरियाणा में कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी करती रहती हैं। सुमन सैनी 2022 में जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!