Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Mar, 2024 07:56 PM
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने भाजपा अध्यक्ष से संगठानात्म एवं लोकसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की...
दिल्ली (कमल कंसल): हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने भाजपा अध्यक्ष से संगठानात्म एवं लोकसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
गौरतलब है कि हरियाणा में भाजपा ने 6 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बाकी 4 लोकसभा सीटों पर अभी मंथन जारी है। जिन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी नहीं घोषित किए गए हैं उनमें रोहतक, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और हिसार शामिल हैं। इन सीटों पर भाजपा जिताऊं प्रत्य़ाशी के साथ-साथ जातीय समीकरण को भी साधने में जुटी हुई है। लोकसभा प्रत्याशियों की अगली लिस्ट में इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।
वहीं बता दें कि हरियाणा में भाजपा के लिए कुरुक्षेत्र सीट काफी अहम हो गई है। क्योंकि यहां से वर्तमान सांसद मुख्यमंत्री नायब सैनी ही हैं। ऐसे यहां कि सीट गंवाना सीएम सैनी की छवि को भी डेंट पहुंचाएगी। चर्चाएं हैं कि हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी भाजपा नया चेहरा तलाश रही है, जिसकी नियुक्ति लोकसभा चुनाव से पहले होनी है।
वहीं हालही में मंत्रिमंडल विस्तार में बनाए गए मंत्रियों के पोर्टफोलियों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। अभी तक हरियाणा में विभागों का बंटवारा नहीं किया है। अनिल विज की नाराजगी के बीच मंत्रियों के पोर्टफोलियों पर भी नजर होगी कि गृह एवं स्वास्थ्य जैसे अहम महकमे किसको मिलते हैं।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)