हत्या या आत्महत्या! फंदे पर लटकती मिली मैथ टीचर की डेड बॉडी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 17 Aug, 2019 09:25 PM

सोनीपत के आनंद कॉलोनी में बिजली निगम के एसडीओ की प्राध्यापिका पत्नी का शव उनके घर मे फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के आनंद कॉलोनी में बिजली निगम के एसडीओ की प्राध्यापिका पत्नी का शव उनके घर मे फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

जींद के गांव पांडु पिंडरा निवासी सुमन के पिता जयवीर ने पुलिस को बताया उनकी बेटी की शादी 8 साल पहले हुई थी। ससुराल पक्ष उसके काले रंग को लेकर अक्सर ताने कसता था। कई बार उन्हें समझाया भी गया, मगर प्रताडऩा जारी रही। अब शनिवार को उनको सूचना मिली की सुमन ने आत्महत्या कर ली है, वो मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था और घुटने जमीन पर टिके हैं। 

जयवीर का आरोप है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी है। उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इनकार किया है। वहीं दामाद अश्विनी पर कई लड़कियों से संबध होने के भी आरोप लगाए है। उन्होंने पुलिस को कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है।

वहीं जयवीर का कहना है कि पुलिस पूरे मामले में लापरवाही कर रही है, पुलिस ने पहले आरोपी एसडीओ को लिया हिरासत में और कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेगी तो हम शव नहीं उठाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!