FIR दर्ज होने के बाद छुट्टी पर गए नगर पालिका के एमई संजय बांसल, अधर में लटके ऐलानाबाद के विकास कार्य

Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Nov, 2023 08:26 PM

municipality s me sanjay bansal went on leave after fir was registered

स्थानीय पालिका प्रशासन व भ्रष्टाचार का पुराना रिश्ता रहा है। हाल ही में नगरपालिका में एक ठेकेदार द्वारा ही नगर पालिका के अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठगांठ का बड़ा मामला उजागर किया था। एक  ठेकेदार दलीप कुमार की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए...

ऐलनाबाद (सुरेन्द्र सरदाना): स्थानीय पालिका प्रशासन व भ्रष्टाचार का पुराना रिश्ता रहा है। हाल ही में नगरपालिका में एक ठेकेदार द्वारा ही नगर पालिका के अधिकारियों व ठेकेदारों की सांठगांठ का बड़ा मामला उजागर किया था। एक  ठेकेदार दलीप कुमार की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए इस्तगासे पर ऐलनाबाद थाना पुलिस ने ठेकेदार विजय झूंथरा, नगरपालिका ऐलनाबाद के पालिका अभियंता (एमई) संजय बांसल, अंकुश बांसल व ठेकेदार अजीत भादू के खिलाफ धारा 120बी, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद से अब तक पालिका अभियंता संजय बंसल छुट्टी पर चल रहे हैं। जिसके चलते ऐलनाबाद में होने वाले   सभी विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। यह बात ऐलनाबाद के वार्ड नम्बर 7 के पार्षद व हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण ने कही।

पण्डिया ने आरोप लगाया कि शहर की अनेक गलियों के टेंडर हुए हैं, लेकिन पालिका प्रसाशन की बेरुखी के चलते सभी विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। जिनमे गलियों का निर्माण विशेष है। पण्डिया ने यह भी कहा कि  मामला दर्द होने के तुरंत बाद बाद संजय बंसल का छुट्टी पर जाना और रानिया के एमई को ऐलनाबाद का अतिरिक्त चार्ज देना अपने आप मे अनेको सवाल खड़ा करता है। कभी एमई की गैर मौजूदगी तो कभी सचिव का तबादला ऐसे लुकाछिपी के खेल ने ऐलनाबाद में होने वाले वास्तविक विकास कार्य पर ग्रहण लगा दिया है।

पण्डिया ने कहा कि वह 2022 में पार्षद बने थे और उन्हें पार्षद बने एक वर्ष से अधिक का समय निकल गया है लेकिन वह अभी तक अपने वार्ड के लोगो के लिए कोई भी विकास कार्य नही करवा सके है ओर वह अपने आप को एक कागज़ी पार्षद होना महसूस करते है । उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसा चलता रहा तो शीघ्र ही पालिका प्रशाषन के खिलाफ नगरपालिका कार्यालय में धरना लगाएंगे ओर अपने वार्ड के लोगो की  मांगों को पूरा करवाएंगे । 

इस विषय को लेकर जब पालिका अध्यक्ष राम सिंह सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह ठीक है कि एमई पर एफ़आईआर दर्ज होने के बाद वह छुट्टी लेकर चले गए हैं, जिसके बाद नगर पालिका कार्यालय में कुछ पब्लिक वर्क ज़रुर प्रभावित हुआ है। लेकिन एनडीसी का कार्य हो रहा है। अब रानियां के एमई को ऐलनाबाद नगर पालिका में भी एडिशनल चार्ज दिया गया है, जिसका डोंगल चंडीगढ़ से बनता है। वह डोंगल बन रहा है। नए टेंडर भी एमई का डोंगल बनने के बाद ही होंगे। नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में जो भी ठेके  दिए जाते हैं वह सभी ऑनलाइन होते हैं। इसमें किसी प्रकार की धांधली की कोई गुंजाइश नहीं होती इसलिए नगरपालिका कार्यालय में सभी काम पारदर्शिता से हो रहे है ।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!