CM के क्षेत्र से मिली पुलिस के खिलाफ ज्यादा शिकायतें, 904 का निपटारा 722 अभी लंबित

Edited By Isha, Updated: 16 Jan, 2020 11:19 AM

more complaints against police received from cm s area

गृह मंत्री अनिल विज को पुलिस के खिलाफ मिली 1,626 शिकायतों में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के क्षेत्र करनाल एवं पानीपत से हैं। इन शिकायतों में से 904 का निपटारा पुलिस विभाग ने कर दि

डेस्क: गृह मंत्री अनिल विज को पुलिस के खिलाफ मिली 1,626 शिकायतों में सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के क्षेत्र करनाल एवं पानीपत से हैं। इन शिकायतों में से 904 का निपटारा पुलिस विभाग ने कर दिया है,जबकि 722 अभी लंबित हैं। विज के पास प्रदेश भर से शिकायतों का अंबार लगने के बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करके इन शिकायतों को निपटाने के निर्देश दिए थे,जिसके बाद पुलिस विभाग में इन शिकायतों को निपटाने हेतु अलग प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया था।

शिकायतों के निपटारे का खुलासा डी.जी.पी. द्वारा गृह मंत्री विज को सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट से हुआ है। अब गृह विभाग इस रिपोर्ट के आधार पर व्यावहारिकता की जांच करेगा। पुलिस मुख्यालय में एस.पी.लॉ एंड आर्डर दीपक गहलावत को शिकायतों पर कार्रवाई हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनिल विज के कार्यालय के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को दिसम्बर माह दौरान कुल 1,626 शिकायतें भेजी गईं,जिनकी मासिक स्टेटस रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय द्वारा गृहमंत्रालय को भेज दी गई।

नोडल अधिकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट अनुसार 31 दिसम्बर तक मिली उपरोक्त शिकायतों में से 904 का निपटारा किया जा चुका है,जबकि 722 अभी लंबित हैं,जिन्हें कार्रवाई हेतु फील्ड में तैनात अधिकारियों को भेजा गया है। इन शिकायतों में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस मुख्यालय विरुद्ध भी शिकायतें हैं। पुलिस मुख्यालय में सुनवाई न होने पर 45 शिकायतें आईं,जिनमें से 17 का निपटारा कर दिया गया। इसके अलावा 6 शिकायतें पुलिस आयुक्त पंचकूला,3 ए.डी.जी.पी. अम्बाला के अलावा आई.जी. करनाल, हिसार व रोहतक के खिलाफ भी आई हैं।

इन जिलों से मिली पुलिस के खिलाफ शिकायतें
जिला    शिकायतें         निपटारा
पानीपत     178           84
करनाल      160           81
यमुनानगर  94            49
जींद            87            54
सोनीपत      85            40
हिसार          84            48
अम्बाला      82             47
कुरुक्षेत्र       81              40

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!