Edited By Shivam, Updated: 18 May, 2018 07:42 PM
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है जिसका प्रतिशत 72 रहा जो लड़को के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। कैथल की सरकारी स्कूल...
कैथल(जोगिंदर कुंडू): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वी का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है जिसका प्रतिशत 72 रहा जो लड़को के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। कैथल की सरकारी स्कूल में पढऩे वाली मोनिका जिंदाल ने वाणिज्य संकाय में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। मोनिका ने 484 अंक प्राप्त किये हैं। परिवार में खुशी का माहौल है।
मोनिका के मातापिता का कहना है कि ये इसकी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे लिए लड़का लड़की बराबर है हम इसमे भेदभाव नहीं करते। मोनिका का कहना है कि सरकारी स्कूल के बच्चे कम पढ़ते है मै इसी धारणा को तोडऩा चाहती थी और यही किया। अब आगे वो सीए बनना चाहती है।