संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया हरियाणा का रुख, जनवरी में तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे जींद

Edited By Saurabh Pal, Updated: 12 Dec, 2023 11:23 AM

mohan bhagwat will come to jind on a three day stay in january

भाजपा की जीत में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अब हरियाणा का रुख किया है। अगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ प्रमुख का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है...

जींदः भाजपा की जीत में पर्दे के पीछे रहकर अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अब हरियाणा का रुख किया है। अगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ प्रमुख का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मिशन 2024 चुनाव को लेकर भाजपा के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी अपने स्तर पर भविष्य की रणनीति तैयार करेगा। हरियाणा में आगामी लोस, विस चुनाव को देखते हुए 12 जनवरी, 13 व 14 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 3 दिवसीय प्रवास पर जींद में आएंगे।

इस दौरे के दौरान भागवत पहले दो दिन प्रान्त स्तर की बैठकें करेंगे। तीसरे दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भिवानी रोड स्थित गोपाल स्कूल में किया जाएगा। जिसके लिए संगठन व प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर की सड़कों को सुधारने के निर्देश हैं। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की मीटिंग में भी भागवत के दौरे को लेकर चर्चा  हुई। सरकार की पिछली योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में संघ से जुड़े 57 संगठनों के पदाधिकारी, प्रांत प्रचारक, संगठन पदाधिकारी आएंगे व बैठकों का दौर चलेगा। गौरतलब है कि मार्च के बाद चुनावी प्रचार लोकसभा के शुरू हो जाएंगे। इसलिए मोहन भागवत का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!