बदमाशों ने दिन-दहाड़े महिला सरपंच के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; ससुर गंभीर, बदमाश फरार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 01 Nov, 2024 05:50 PM

miscreants fired indiscriminately at woman sarpanch s house in broad daylight

करनाल का बंभरेहड़ी गांव दिन दहाड़े गोलियों की गूंज से दहल उठा। बदमाशों ने महिला सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें महिला सरपंच के ससुर महेंद्र को गोलियां लगी हैं। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

करनाल : बीते दिनों करनाल का बंभरेहड़ी गांव दिन दहाड़े गोलियों की गूंज से दहल उठा। बदमाशों ने महिला सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें महिला सरपंच के ससुर महेंद्र को गोलियां लगी हैं। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा कि बदमाश हथियारों से लैस होकर बाइक पर आए थे। उन्होंने घर में घुसकर महिला सरपंच के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। महिला सरपंच के ससुर महेंद्र को 2-3 गोलियां लगी हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस मौके को पहुंची हैं। पुलिस ने FSL व CIA की टीमों को बुलाया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!