पानीपत में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, 4 युवकों ने झांसा देकर बुलाया था लैब में, फिर...

Edited By Manisha rana, Updated: 10 May, 2025 04:22 PM

minor girl crime in panipat

पानीपत जिले में एक पैथोलॉजी लैब में चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की को चार युवकों ने झांसा देकर लैब में बुलाया था। पुलिस ने लैब संचालक समेत चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में एक पैथोलॉजी लैब में चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की को चार युवकों ने झांसा देकर लैब में बुलाया था। पुलिस ने लैब संचालक समेत चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की के परिजनों का कहना है कि उन पर रेप केस में समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। इसके लिए पंचायत भी चल रही है। युवक लैब को ताला लगा कर फरार हैं।

जानकारी के अनुसार सनौली थाना क्षेत्र में एक पैथोलॉजी लैब स्थित है। चार युवकों ने क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को बहाने से लैब में बुलाया। जहां पर लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। लड़की ने घर जाकर परिजनों को वारदात की सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। इसमें रेप की पुष्टि होने पर कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए हैं। आगे की जांच चल रही है।

लड़की के पिता ने शिकायत में बताया कि पैथोलॉजी लैब के संचालक ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को झांसा देकर लैब में बुलाया। इसके बाद उसके साथ लैब में ही चार युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की ने गैंगरेप में शामिल दो युवकों की पहचान भी पुलिस को बताई है। पुलिस ने अनुज व समीर नाम के 2 युवकों को नामजद करते हुए चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला एएसआई गीता को सौंपी गई है। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही अदालत में बयान भी दर्ज कराए हैं।

वहीं मामले को लेकर डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि मामले में शिकायत मिली थी और किशोरी के माननीय अदालत में बयान दर्ज करवा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से ही गांव में सनसनी फैल गई है। जिस लैब में वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां अब ताला लटका हुआ है। पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाब बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं सूचना है कि मामले में समझौता करने के लिए पंचायत तक चल रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!