अब निगम खुद कराएगा घर-घर से कूड़े का उठान, तैयारियां पूरी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Jun, 2024 02:15 PM

mcg will terminate ecogreen tender within 48 hours

घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही इकोग्रीन कंपनी को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले 48 घंटे में इकोग्रीन का टेंडर खत्म हो सकता है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही इकोग्रीन कंपनी को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले 48 घंटे में इकोग्रीन का टेंडर खत्म हो सकता है। शहर में ठप पड़ी घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना अब निगम अपने हाथ में ले लेगा। इसके बाद जल्द ही शहर में व्यवस्था को दुरूस्त कर देगा। घर-घर से कूड़ा उठान करने और इसे डंपिंग पॉइंट तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की तरफ से गाड़ियों का भी इंतजाम कर लिया गया है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

नगर निगम कमिश्नर डॉ नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि नगर निगम पूरी तरह से तैयार हैं। लगातार आ रही शिकायतों को लेकर इकोग्रीन को पहले से ही नोटिस दिए जा रहे थे। पिछले दिनों इकोग्रीन के कार्य को अस्थाई तौर पर टर्मिनेट भी कर दिया गया था, लेकिन व्यवहार में बदलाव न आने के बाद अब इसके टेंडर को पूरी तरह से ही समाप्त किया जा रहा है। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं शेष रह गई हैं और अगले 48 घंटे में पूरी करने के बाद टेंडर को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरी व्यवस्था नगर निगम अपने हाथ में ले लेगा। घर-घर से कूड़ा उठाने और कूड़े को प्राइमरी कलेक्शन सेंटर और प्राइमरी से सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की तरफ से गाड़ियों का भी इंतजाम कर लिया गया है। संभवत: सोमवार से नगर निगम इस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करना शुरू कर देगा।

 

आपको बता दें कि अब तक घर-घर से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी नगर निगम ने इकोग्रीन कंपनी को दी हुई थी। आए दिन आ रही विभिन्न प्रकार की शिकायतों को लेकर यह ठोस कदम उठाया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!