आमजन हो जाएं सावधान! Haryana के इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Edited By Isha, Updated: 26 Nov, 2024 08:24 AM

people should be careful dense fog will prevail in these districts

हरियाणा में मंगलवार सुबह से ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। 10 बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 27 से लेकर 29 नवंबर तक प्रदेश के कई जिलों

हिसार: हरियाणा में मंगलवार सुबह से ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। 10 बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 27 से लेकर 29 नवंबर तक प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

 मौसम विभाग ने बुधवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत,पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद,  भिवानी और चरखीदादरी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। वहीं गुरुवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखीदादरी में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शुक्रवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखीदादरी में घना कोहरा छाया रहेगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!