करनाल में MBBS छात्रों ने निकाली साइकिल यात्रा, खानपुर PGI के लिए रवाना हुए 13 विद्यार्थी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Dec, 2022 04:28 PM

mbbs students take out cycle tour karnal

करनाल जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों में अब बॉन्ड पॉलिसी को लेकर आए दिन रोष बढ़ता जा रहा है। छात्र अब आम जनता को अपने साथ...

करनाल : करनाल जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों में अब बॉन्ड पॉलिसी को लेकर आए दिन रोष बढ़ता जा रहा है। छात्र अब आम जनता को अपने साथ लेकर सरकार पर दबाव बनाना चाहते है। जिसको लेकर रविवार को कल्पना चावला मेडिकल के छात्रों ने नव आरोग्यं संघर्ष यात्रा निकाली है। आज मेडिकल कॉलेज से आठ विद्यार्थियों ने साइकिल पर सवार होकर यह यात्रा करनाल से खानपुर PGI तक शुरू की।

PunjabKesari

गांव में लोगों को करेंगे बॉन्ड पॉलिसी को लेकर जागरूक

साइकिल यात्रा में पर निकले छात्रों ने कहा कि उनकी यह यात्रा आज करनाल से खानपुर पीजीआई के रवाना हुई है। इस दौरान रास्ते में जितने भी गांव पड़ते है। वह हर गांव के सरपंचों  व लोगों से मिलेगें और सरकार की इस बॉन्ड पॉलिसी के बारे में जागरूक करेंगे कि कैसे यह सरकार की बॉन्ड पॉलिसी खाली पैसे ऐठने वाली है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग के बिना वह सरकार को नहीं झुका सकते है। इस यात्रा का उद्देश्य आम जनता को अपने साथ जोड़ना है।

34 दिन से नहीं हो रही पढ़ाई

छात्रों ने कहा कि पिछले 34 दिन से कोई भी छात्र पढ़ने के लिए कक्षाओं में नहीं गए हैं। जिससे उनकी पढ़ाई भी काफी प्रभावित हो रही है। पढ़ाई न होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। छात्रों ने कहा कि यह सरकार उनको दबाने का कोशिश कर रही है, लेकिन वह दबने वाले नहीं है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब वह पीछे हटने वाले नहीं है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!