Edited By Yakeen Kumar, Updated: 26 Jun, 2025 07:40 PM

फरीदाबाद के तिगांव में दिनदहाड़े 5-6 बदमाशों ने युवक पर लाठी डंडों, सरिये और अन्य जानलेवा हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने कहा कि उसे पैर में भी गोली मारी गई है।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के तिगांव में दिनदहाड़े 5-6 बदमाशों ने युवक पर लाठी डंडों, सरिये और अन्य जानलेवा हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने कहा कि उसे पैर में भी गोली मारी गई है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। बदमाशों की इस गुंडई का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह नागर पर बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने प्लॉट पर मजदूरों से काम करवा रहा था। दरअसल यह मामला 2 महीने पहले का बताया जा रहा है जब पीड़ित की तरफ से आरोपी पक्ष के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना तिगांव में मामला दर्ज करवाया था। इसी को लेकर आरोपियों ने उन पर आज जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पीड़ित को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।
तिगांव थाना के एसएचओ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पूरी घटना प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है। दरअसल 1500 गज के प्लॉट के चक्कर में दोनों पक्ष अपना मलिकाना हक जता रहे हैं। इस वजह से इनका कई बार झगड़ा भी हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)