दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, पति सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
Edited By Manisha rana, Updated: 31 Jul, 2021 08:10 AM

मूल रूप से गांव तिगड़ाना निवासी और कई सालों से यहां पब्लिक हैल्थ कॉलोनी में रह रही निक्कू नामक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली...
भिवानी : मूल रूप से गांव तिगड़ाना निवासी और कई सालों से यहां पब्लिक हैल्थ कॉलोनी में रह रही निक्कू नामक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के शव का अंतिम संस्कार करवा कर उसके पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस को तिगड़ाना निवासी विजय ने बताया कि उसकी बेटी निक्कू की शादी सैक्टर 13 निवासी रिटायर्ड पुलिस इंस्पैक्टर स्व. हरबंस शर्मा के बेटे कमल शर्मा के साथ हुई थी। उसके ससुराल वाले उनको दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। वीरवार को उसकी बेटी ने फोन कर बताया कि उसके ससुराल वाले उसकी हत्या कर सकते हैं। वीरवार उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी जानकारी मिलने पर वे अपनी बेटी को उपचार के लिए रोहतक लेकर गए। मगर उसने वहां शुक्रवार को उपचार दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति सहित 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

करनाल में भाई की हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रुपये न देने पर दिया था खौफनाक...

HTET Exam 2026: हरियाणा में 4 व 5 जुलाई को होगी HTET परीक्षा, बोर्ड चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए ये...

Rewari Blind Murder: प्रेम प्रसंग में पति बना बाधा, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश...ऐसे...

हरियाणा स्कूल रेवोल्यूशन: CM सैनी के 5 बड़े फैसले, जो बदलेंगे सरकारी स्कूलों की तस्वीर
(VIDEO) Faridabad में आपसी कहासुनी के बाद युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का आरोप, लोगों में मची अफरा-...

Sonipat में हाई-वोल्टेज ड्रामा ! देखते ही देखते 72 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ गया युवक, थम गई लोगों की...

Earthquake: हरियाणा में हिली धरती, लोग घरों से बाहर निकले...जान-माल का कोई नुकसान नहीं

मानसिक प्रताड़ना से तंग महिला इंजीनियर फंदे पर झूली, पति के खिलाफ उकसाने का केस

कुरुक्षेत्र में बाल विवाह का खौफनाक चेहरा, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की बनी मां... पिता के खिलाफ केस दर्ज

गोहाना के खंदराई गांव में दो भाइयों पर जानलेवा हमला, एक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार