CM नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई हस्तियों ने Social Media के माध्यम से दी विज को बधाई

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2024 04:34 PM

many celebrities congratulated vij through social media

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनिल विज के लिए संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अंबाला कैंट के विधायक, हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं...

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी) : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनिल विज के लिए संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, अंबाला कैंट के विधायक, हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज को बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। इसी प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई राजनीतिक एवं अन्य हस्तियों ने अनिल विज को अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म्स पर बधाई संदेश भेजे।

 

शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता अनिल विज के अंबाला निवास पर उनके जन्मदिन के मौके पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। 15 मार्च 1953 को जन्मे अनिल विज 71 वर्ष के हो गए हैं। सुबह से ही उनकी विधानसभा समेत प्रदेशभर से उनके समर्थक आने शुरू हो गए थे। क्या आम और क्या खास सभी विज के साथ इन खुशी के पलों में शामिल होने की दौड़ में नजर आए। पेशेवर पहलवान, कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता दिलीप सिंह राणा जो डब्ल्यूडब्ल्यूई में द ग्रेट खली के नाम से विख्यात है भी विज को बधाई देने पहुंचे। उनकी मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने विज से केक कटवाने के बाद उनकी लंबी उम्र के लिए गाने गए तथा शेरो शायरी का दौर भी चला। अनिल विज जिंदाबाद और शेर-ए-हरियाणा के नारे- जयकारे लगाते हुए नौजवान उनका आशीर्वाद लेते दिखे। धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने ईश्वर से उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस मौके पर विज अपनी नन्ही नातिन को गोद में लिए सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए काफी खुश नजर आए। द ग्रेट खली ने भी फूल सी नन्ही नातिन को गोद मे उठाकर फ़ोटो करवाया। अनिल विज ने अपना जन्मदिन साथियों व परिवार संग मनाया। लगातार फोन कॉल पर भी उन्हें बधाइयां देने का दौर जारी रहा। 

सोशल मीडिया पर भी चलता रहा बधाई देने का सिलसिला

अनिल विज को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने का सिलसिला सोशल मीडिया पर भी खूब दर्ज हुआ। फेसबुक, वाट्सअप, इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्मों पर लोग उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे थे। इन प्लेटफार्मस पर उन्हें हरियाणा का बब्बर शेर, बेहद दयालु, ईमानदार नेता, शेर-ए-हरियाणा, जनसमर्पित नेता की संज्ञा देते दिखे। कुछ मैसेज में उन्हें हरियाणा के लिए एक वरदान बताया गया तथा आज के दिन को सौभाग्यवान दिन बता रहे थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!