गोल गले का गरम कोर्ट-पेंट पहने मनोहर लाल दिखे बेहतरीन, सभी ने कहा:- आज बहुत जच रहे हो मुख्यमंत्री जी

Edited By Isha, Updated: 28 Feb, 2024 05:41 PM

manohar lal looked great wearing round neck warm court pants

70 वर्ष के मनोहर हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। उम्र बेशक बुजुर्गों वाली है, लेकिन उनके चेहरे पर तेज आज के युवाओं से भी कहीं अधिक है। जीवनशैली और विचार संत महात्माओं जैसे और खानपान पूर्णतः साधारण। समय-समय पर अपनी उम्र के तगाजे को कहीं पीछे छोड़ने वाले...

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  70 वर्ष के मनोहर हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। उम्र बेशक बुजुर्गों वाली है, लेकिन उनके चेहरे पर तेज आज के युवाओं से भी कहीं अधिक है। जीवनशैली और विचार संत महात्माओं जैसे और खानपान पूर्णतः साधारण। समय-समय पर अपनी उम्र के तगाजे को कहीं पीछे छोड़ने वाले मनोहर लाल समय-समय पर एक उदाहरण भी पेश करते रहे हैं। वित्त मंत्री के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 2024-25 के लिए हरियाणा का बजट पेश किया गया और वह बजट पास होने के बाद औपचारिकता के तहत वित्त मंत्री ने एक डिनर के कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में था, जहां पूरी सरकार के साथ-साथ हरियाणा के राज्यपाल और ब्यूरोक्रेसी भी मौजूद थी।

वरिष्ठ पत्रकार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक बेहतरीन लिबास में नजर आए। गोल गले का गरम कोर्ट-पेंट पहने मनोहर लाल लोगों के दिलों को छू रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ऐसी उपस्थिति सभी को आकर्षित तो कर ही रही थी, इसके साथ-साथ सभी लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पास हुए बजट की जहां बधाई दे रहे थे, वहीं उनके लुक की तारीफ भी लगातार हो रही थी। मुख्यमंत्री भी सभी की तारीफ का जवाब बड़ी खुशी- खुशी देते नजर आए। उनकी यह ड्रेस पूरे डिनर के कार्यक्रम में चर्चा का विषय बनी नजर आई।
PunjabKesari
बता दे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह कोई पहला अवसर नहीं है कि जब वह प्रदेशवासियों को को चौंकाते या आकर्षण का केंद्र बने नजर आए हों। इससे पहले भी इस बुजुर्ग अवस्था में मनोहर लाल की जिंदादिली के कई करनामें सामने आए हैं। 24 में से 20-20 घंटे काम करने वाले मुख्यमंत्री हमेशा ताजगी से भरपूर नज़र आते हैं। पूरी फुर्ती और एकाग्रता के साथ कार्य करने वाले मुख्यमंत्री कुशल प्रशासक भी हैं। चाहे बात राजनीतिक कूटनीति की हो या फिर ब्यूरोक्रेसी पर बेहतरीन कमांड की मुख्यमंत्री मनोहर लाल हमेशा एक नसीर पेश करते रहे हैं। विरोधियों को दांतों तले चैन दबाने को मजबूर कर देने वाले मनोहर लाल के कार्यशैली के कारण आज भाजपा प्रदेश में फिर से सबसे मजबूत दल नजर आने लगा है। विरोधी दलों के मजबूत नेताओं का लगातार भाजपा में शामिल होना उनके कौशल का एक बड़ा उदाहरण है।

योग व मेडिटेशन से दिनचर्या की शुरुआत कर 20-20 घण्टे एक्टिव रह मुख्यमंत्री करते हैं जनसेवा 

 बता दे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल केवल राजनीतिक रूप से ही परिपक्व नहीं बल्कि उनका ध्यान प्रदेश के हर वर्ग पर है। अगर कहें कि युवाओं के लिए भी वह एक रोल मॉडल है तो भी गलत नहीं होगा। दरअसल इससे पहले मनोहर लाल बुलेट जैसी भारी भरकम मोटरसाइकिल का चालन करते नजर आए जिसकी चर्चा ही न केवल पूरे प्रदेश में रही बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी यह वीडियो खूब शेयर हुई। इसके अलावा कहीं वॉलीबॉल, कहीं फुटबॉल, कहीं बैडमिंटन खेलते तो कहीं कुश्ती लड़ते तो कहीं क्रिकेट में बैटिंग करके छक्के मारते हुए मनोहर लाल नजर आ चुके हैं।

अपनी इस कार्यशैली के माध्यम से मनोहर लाल साफ तौर पर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे थे। इसके अलावा नशे व्यापार की कमर तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज के सामंजस से एक बड़ी मुहिम भी प्रदेश के लिए  लाभकारी साबित हो चुकी है। बता दे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दिनचर्या योग-सैर तथा शारीरिक व्यायाम से शुरू होती है। सुबह गर्म पानी के सेवन पश्चात मुख्यमंत्री हल्का लेकिन पौष्टिक भोजन करते हैं। रोजाना ध्यान (मेडिटेशन) करने के बाद वह पूरा दिन जनसेवा में व्यस्त रहते हैं। प्रदेशवासियों खास तौर पर अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को कैसे खुशहाल- आबाद और आर्थिक संपन्न बनाया जाए, लगातार ब्यूरोक्रेसी व जनता के नुमाइंदों के साथ चर्चा- परिचर्चा कर प्रदेश का लगातार कायाकल्प करने का काम मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!