Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Apr, 2024 06:32 PM
सेक्टर-29 थाना एरिया में मोबाइल लेकर फरार हुए युवकों ने एक युवक को 98 हजार रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
गुडग़ांव,(ब्यूरो): सेक्टर-29 थाना एरिया में मोबाइल लेकर फरार हुए युवकों ने एक युवक को 98 हजार रुपए की चपत लगा दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बलिया निवासी प्रिंस कुमार वर्मा ने कहा कि वह गुडग़ांव के बेगमपुर खटोला में किराए पर रहता है। वह अपने गांव जाने के लिए दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे इफ्को चौक मैट्रो स्टेशन के निकट खड़ा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और कहने लगे कि उनके पास 15 हजार रुपए कैश है। उन्हें किसी परिचित के अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करवाने हैं। युवकों ने मजबूरी जाहिर की तो प्रिंस अपने फोन से फोनपे के जरिए रुपए ट्रांसफर करने लगा। लेकिन रुपए ट्रांसफर नहीं हो सके। लेकिन, युवक ने उसके फोनपे का पासवर्ड देख लिया था।
इस बीच युवक ने प्रिंस को विश्वास में लेते हुए रुपए ट्रांसफर करने के लिए उसका मोबाइल अपने हाथ में ले लिया। वहीं दूसरे युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। इसी दौरान मोबाइल लेकर पहला युवक चकमा देकर फरार हो गया। प्रिंस युवक को उस युवक को तलाश ही कर रहा था कि दूसरा युवक भी फरार हो गया। उन्होंने उसके फोन से दो बार में 98 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।