गोहाना को जिला, फाटक और जाम मुक्त बनाना है टारगेट: अरविंद शर्मा

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Oct, 2024 05:24 PM

make gohana a district gate and jam free arvind sharma

जाटलैंड और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहे जाने सोनीपत जिले की गोहाना विधानसभा सीट पर इस बार पहली बार भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : जाटलैंड और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ कहे जाने सोनीपत जिले की गोहाना विधानसभा सीट पर इस बार पहली बार भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। डॉ. अरविंद शर्मा इससे पहले रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र हुड्डा को भी चुनाव में मात दे चुके हैं। ऐसे में गोहाना में पहली बार कमल का फुल खिलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ डॉ. अरविंद शर्मा को पार्टी ने हरियाणा कैबिनेट में शामिल किया है।

मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना की जनता के लिए उनकी क्या प्राथमिकताएं रहेंगी। गोहाना में पहली बार कमल का फुल खिलाने पर वहां की जनता को बधाई देते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में गोहाना को जिला बनाने के साथ गोहाना को फाटक और जाम मुक्त बनाना शामिल है। इसके अलावा समय-समय पर जनता के बीच से जो भी समस्याएं उनके पास आएंगी, उसे भी वह दूर करवाने का कार्य करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!