सिरफिरे प्रेमी का कारनामा, प्रेमिका को कैंची व चाकुओं से गोदा

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2019 12:16 PM

madcap lover s act girlfriend with scissors and knives

शुक्रवार रात्रि को शहर की नहर कालोनी में किराए के मकान पर रह रही एक महिला को उसके प्रेमी व अन्य रिश्तेदारों द्वारा रस्सियों से बांधकर चाकू व कैंचियों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी करने का

रतिया(झंडई): शुक्रवार रात्रि को शहर की नहर कालोनी में किराए के मकान पर रह रही एक महिला को उसके प्रेमी व अन्य रिश्तेदारों द्वारा रस्सियों से बांधकर चाकू व कैंचियों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमी ने उपरोक्त महिला के न केवल बाल काट दिए, बल्कि पूरी रात कमरे में टी.वी. की आवाज बढ़ाकर कैंची व चाकू से पूरी रात यातनाएं दीं।

अलसुबह करीब 4 बजे यातनाओं के प्रहार से छूटी महिला को चौबारे पर रह रहे अन्य परिवार के सहयोग से ही सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सक डा. विजय जैन ने बताया कि महिला के पूरे शरीर पर ही लोहे के हथियारों के चोट के निशान थे और अनेक स्थानों पर जख्म भी गहरे थे। पुलिस ने बताया कि  महिला  के बयान के पश्चात अगली कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!