पंजाब केसरी की लाइट बंद कर दी गई तो स्वर्गीय लाला जगत नारायण जी ने ट्रैक्टर चला कर अखबार छापा: तरुण चुग

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Aug, 2025 11:31 AM

late lala jagat narayan ji printed newspapers by driving a tractor tarun chugh

लांग आइसलैंड न्यू यार्क में आईडीपी यू एस ए(इंडिया डे प्राइड) संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पंजाबी व भारतीय विश्व में कहीं भी रहें।उनके पासपोर्ट के रंग अलग हो सकते हैं,मगर खून का रंग व डी एन ए भारतीय...

चंडीगढ़ (धरणी) : लांग आइसलैंड न्यू यार्क में आईडीपी यू एस ए(इंडिया डे प्राइड) संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि पंजाबी व भारतीय विश्व में कहीं भी रहें।उनके पासपोर्ट के रंग अलग हो सकते हैं,मगर खून का रंग व डी एन ए भारतीय है।

अमेरिका में रह रहे उद्योगपति रवि चोपड़ा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 14 वर्षों से अमेरिका में हर वर्ष मनाया जाता है।इस बार इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्य श्री थी।अमेरिका में रह रहे उद्योगपति रवि चोपड़ा ने  थी।इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग,संस्था के प्रधान दीपक बंसल,चीफ गेस्ट विमल गुप्ता,गेस्ट ऑफ ऑनर हैरी सिंह भोला,युवा होटल व्यवसाई व सी ई ओ युवराज चोपड़ा,शैली चोपड़ा व अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद थी।

तरुण चुग ने अमेरिका के अंदर इस भव्य कार्यक्रम में पंजाब केसरी का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी ने देश की आजादी से पहले लाहौर में प्रेस चालू की।देश की आजादी के बाद भी देश में इमरजेंसी के दौरान विश्व मीडिया में एक खबर प्रमुखता से छपी थी।पंजाब केसरी की लाइट बंद कर दी गई तो स्वर्गीय लाला जगत नारायण जी ने ट्रैक्टर चला कर अखबार छापा था।चोपड़ा परिवार इतिहास में एक मील पत्थर साबित हुआ है।भारत की सभ्यता व संस्कृति विश्व की प्राचीन सभ्यताओं व संस्कृति में अहम है।आज भी भारत के रहने वाले लोग विश्व के किसी हिस्से में हों,भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।भारतीय होना केवल सिटीजन शिप होना मात्र नहीं है।भारतीय होना जीवन की एक कला है।

अमेरिका में रह रहे उद्योगपति रवि चोपड़ा ने कहा कि मूल रूप से हम भारतीय लोग देश से बाहर विश्व में जहां भी व्यवसाय कर रहे हैं,हमारी आत्मा में भारत व भारत के तोहार बसते हैं। हम भारत के हर पर्व को दूर रहकर भी बेहतरीन अंदाज में एक साथ रह मनाते है।पंजाब की लीला जग में न्यारी है।आज पंजाबी विश्व भर में अलग अलग स्थानों पर रह पंजाब व भारत का नाम ऊंचा कर रहे है। जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्य श्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर रवि चोपड़ा की धर्म पत्नी शालू चोपड़ा व अन्य अप्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। लांग आइसलैंड न्यू यार्क में आईडीपी यू एस ए(इंडिया डे प्राइड) संस्था द्वारा चल रहा यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!