कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानक जयंती पर कपाल मोचन में लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Nov, 2024 11:22 AM

lakhs of devotees took bath kapal mochan

आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुनानगर के बिलासपुर स्थित कपाल मोचन मेले में स्नान किया।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुनानगर के बिलासपुर स्थित कपाल मोचन मेले में स्नान किया। जैसे ही रात्रि के 12:00 बजे श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा और श्रद्धालु कपाल मोचन में स्थित कपाल मोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर, सूरज कुंड सरोवर में स्नान करने लगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं द्वारा किए गए इस मुख्य स्नान के बाद उनकी वापसी भी शुरू हो चुकी है। 

PunjabKesari

मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल ने बताया कि आज लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने यहां के पवित्र शहरों में स्नान किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने हर तरह से श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम किए थे ताकि उन्हें कोई किसी तरह की दिक्कत ना आए। यह इंतजाम लगभग 3 महीने पहले से ही शुरू हो चुके थे, जिसके चलते मेला शांतिपूर्वक रहा।

मेला कपाल मोचन में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि वह कितने वर्षों से यहां आ रहे हैं और किस तरह से उन्होंने की मनोकामनाएं पूर्ण हुई है। प्रशासन के इंतजाम से भी श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!