राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव में पहुंची सुमन सैनी, बच्चों के साथ जमकर की मस्ती

Edited By Deepak Kumar, Updated: 12 Jan, 2025 08:11 PM

kurukshetra state level lohri festival nayab saini wife suman saini reached

कुरुक्षेत्र के बाल भवन में राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी पहुंची, जहां वह बच्चों के साथ मस्ती करती दिखी।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): आज शहर के बाल भवन में राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी पहुंची, जहां वह बच्चों के साथ मस्ती करती दिखी। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनके साथ सुमन सैनी गानों पर थिरकती नजर आई।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोहड़ी का पर्व एक अलग महक का पर्व है और एकता का प्रतीक है। भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि सबके जीवन में खुशी आए यह पर्व खुशी को लेकर ही मनाया जाता है। उन्होंने प्रदेश वासियो को लोहड़ी पर्व की बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!