खौफनाक वारादतः पहले प्रेमिका का गला घोंट उतारा मौत के घाट, फिर युवक ने खुद फंदे से लटककर दी जान

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2024 04:49 PM

kurukshetra hotel man murdered girl in and hanged himself

कुरुक्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव कुरुक्षेत्र के होटल से बरामद हुए हैं। शनिवार को जब दोनों होटल के कमरे से देर तक बाहर नहीं आए तो होटल के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते...

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव कुरुक्षेत्र के होटल से बरामद हुए हैं। शनिवार को जब दोनों होटल के कमरे से देर तक बाहर नहीं आए तो होटल के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 27 वर्षीय  कमलदीप सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के गुमयारा गांव का रहने वाला है। मृतका अंबाला की रहने वाली थी,जिसकी उम्र करीब 23 साल है। मृतका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए कर रही थी। दरअसल दोनों ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में नए बस अड्डे के समीप होटल में कमरा बुक किया था। कमरे में कोई हलचल न होने पर इसकी सूचना होटल कर्मियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड से दोनों के घर का पता और फोन नंबर ले लिया।


पुलिस ने इस बारे में परिजन को सूचित किया और मौके पर बुला लिया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में होटल का कमरा खुलवाया। कमरे में कमलदीप फंदे पर लटका मिला। लड़की का शव चादर में लिपटा हुआ था। लड़की के गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!