बाढ़ का दंश झेल रहा कुरुक्षेत्र, जलभराव से लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 13 Jul, 2023 09:00 PM

kurukshetra facing the brunt of flood people

शहर में करीब दर्जनों कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं,जिससे लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

कुरुक्षेत्र(रणदीप): शहर में करीब दर्जनों कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं,जिससे लोगों को जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि पिछले 3 दिनों से बरसात नहीं हो रही है। उसके बावजूद भी कुरुक्षेत्र बाढ़ की चपेट में दिखाई दे रहा है। जिले के आस-पास से निकलने वाली नदियों में उफान पर है। जिसके चलते इलाके में जलभराव हो गया है।  

बता दें कि जिले का दीदार नगर, शांति नगर,खेड़ी मारकंडा गांव और शाहबाद के आसपास के करीब आधा दर्जन गांव शाहबाद मारकंडा के उफान के बाद बाढ़ की चपेट में है। प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि लोग अपने घरों से निकल कर किसी सुरक्षित महफूज स्थान पर पहुंच सके,लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।

वहीं लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते तटबंध को भरने का काम किया होता तो हालात ऐसे नहीं होते। इसके साथ-साथ कॉलोनियों से निकलने वाले नाले और नालियों की समुचित सफाई की गई होती तो स्थानीय लोगों को जलभराव का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि स्थानीय लोगों में सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन के खिलाफ रोष है।  

                    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!