Edited By Saurabh Pal, Updated: 14 Jul, 2023 04:33 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा बाढ़ के बाद बने हालातों का जायजा लेने शुक्रवार को अंबाला पहुंची। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। जायजा लेने के उपरांत कुमारी शैलजा ने कहा जल्द से जल्द बाढ़ से हुए नुकसान का...
अंबाला (अमन कपूर) : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा बाढ़ के बाद बने हालातों का जायजा लेने शुक्रवार को अंबाला पहुंची। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। जायजा लेने के उपरांत कुमारी शैलजा ने कहा जल्द से जल्द बाढ़ से हुए नुकसान का असेसमेंट करवाकर लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रशासन ने पहले तैयारियां नहीं की यह उसी का नतीजा है।
अंबाला में बाढ़ का पानी अब उतर चुका है, लेकिन अब बाढ़ के बाद बने हालातों से लोग जूझ रहे हैं। बाढ़ का जायजा लेने तमाम विपक्षी नेता पहुंच रहे हैं। इस दौरान विपक्षी नेताओं द्वारा सरकार व प्रशासन पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। अंबाला से सांसद रहीं व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने आज अंबाला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। इस दौरान कुमारी सैलजा ने अंबाला बाढ़ का कारण सरकार व प्रशासन का फेलियर बताया। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि जल्द से जल्द असेसमेंट करवाकर लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। लोगों ने बहुत सी दिक्कतें झेली हैं, सरकार व प्रशासन ने लोगों की सुध नहीं ली।
इस दौरान कुमारी सैलजा ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार बहाने न बनाये यह सब सिस्टम फेलियर के चलते हुआ है। दूसरों पर इसका ठीकरा नहीं फोड़ा जाना चाहिए, कि पानी दूसरे राज्यों से आया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने SYL से हरियाणा में पानी आने पर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब पानी आ रहा है हरियाणा ले ले। इस बयान पर शैलजा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमने पंजाब को बड़ा भाई माना है उन्हें ऐसे बयान देकर मजाक नहीं बनाना चाहिए। ऐसे बयान देकर उन्हें रिश्ते नहीं बिगाड़ने चाहिए। गौरतलब है कि सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर हरियाणा और पंजाब में विवाद चल रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)