"बीजेपी पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे, सरकार दिल्ली से चल रही या हरियाणा से" , कुमारी शैलजा ने बोला तीखा हमला

Edited By Harman, Updated: 28 Aug, 2026 09:03 AM

kumari selja targeted the bjp

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा सांसद कुमारी शैलजा बुधवार को जींद में आयोजित दिशा समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल हुईं। बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा सांसद कुमारी शैलजा बुधवार को जींद में आयोजित दिशा समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में शामिल हुईं। बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कुमारी शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को कांग्रेस में फूट देखने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को खुद यह पता नहीं है कि उनकी सरकार चला कौन रहा है—सरकार दिल्ली से चल रही है या हरियाणा से। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा से जुड़े मामले पर शैलजा ने कहा कि यह मामला पार्टी हाईकमान की नजरों में है और इस संबंध में हाईकमान अपने स्तर पर निर्णय लेगा।

उत्तर प्रदेश में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले पर उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकारों पर सवाल उठाए। शैलजा ने कहा कि चाहे हरियाणा हो या उत्तर प्रदेश, कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने दिल्ली में हुई घटनाओं को लेकर भी सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हथियार कहां से आ रहे हैं, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। क्या प्रदेश में हथियार बनाने की कोई फैक्ट्री चल रही है? उन्होंने कहा कि आज के बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं और सरकार हर मुद्दे पर आंखें बंद करके बैठी हुई है।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर भी कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री की घोषणाएं तक पूरी नहीं हो पा रही हैं। घोषणाओं की फाइलें कभी ऊपर जाती हैं तो कभी नीचे आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की योजनाएं कागजों और घोषणाओं तक ही सीमित हैं, जबकि जमीन पर उनका असर दिखाई नहीं दे रहा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!