करनाल में दूसरी बार किरण चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, मंच से बताया भावी CM

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 30 Oct, 2022 04:50 PM

kiran chaudhary once again speaks on factorisation in congress

इस दौरान मंच पर लगे पोस्टर में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की फोटो न होने पर कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर से सामने आई। किरण चौधरी ने कहा कि यह जनता तय करेगी कि कांग्रेस में कौन मनमानी करता है।

करनाल: कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी आज कार्यकर्ताओं की बैठक लेने करनाल पहुंची, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इस दौरान मंच पर लगे पोस्टर में प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की फोटो न होने पर कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर से सामने आई। किरण चौधरी ने कहा कि यह जनता तय करेगी कि कांग्रेस में कौन मनमानी करता है। इसी के साथ किरण चौधरी को मंच से भावी मुख्यमंत्री भी बता दिया गया।

 

पुराने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कही बात

 

उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रही हैं। किरण चौधरी ने कहा कि वे शक्ति प्रदर्शन में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा कि वे पुराने कार्यकर्ता में ऊर्जा भरने का काम कर रही हैं। किरण चौधरी ने कहा कि पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। इसलिए वे हरियाणा में घुमकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम कर रही हैं।

 

PunjabKesari

 

आदमपुर उपचुनाव में जयप्रकाश के लिए प्रचार की नहीं है कोई योजना

 

आदमपुर उपचुनाव में जयप्रकाश के लिए प्रचार करने के सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि अभी प्रचार के लिए जाने की कोई योजना नहीं है।  उन्होंने कहा कि पहले मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने गई थी। इसके बाद वे पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में लग गई। पार्टी द्वारा भेजी गई अन्य जिम्मेदारी को भी वे पूरी तरह निभाएंगी। किरण चौधरी ने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेस में कौन मनमानी करता है। हम तो अपना काम कर रहे हैं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस कड़ी में जो भी हमारे साथ जुड़ेगा, उसे पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!